मारपीट में युवक घायल।

मारपीट में युवक घायल।

 

संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के सिसवा फतेउल्लाह में रविवार को किसी बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए और सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई। पीआरवी टीम ने घायल को एबुलेंस से सीएचसी सेमरियावां भेजवाया।

पीआरवी टीम के आरक्षी सत्येंद्र मद्धेशिया, आरक्षी गौतम कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि दो पक्षों में हुई मारपीट में बासुदेव पुत्र मुनेश्वर निवासी सिसवा फतेउल्लाह थाना दुधारा घायल हो गए। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम घटनास्थल पर समय से पहुंचकर घायल को 108 नंबर एबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सीएचसी सेमरियावां भेजवाया। इसके अलावा घटना की सूचना दुधारा पुलिस को दिया।

Previous articleगोरखपुर के समस्त विद्यालय कक्षा 1 से 8 तक बंद करने का हुआ आदेश 7 तारीख से 9 तारीख तक रहेंगे बंद ।
Next articleहादसे में घायल कर्मी की केजीएमयू में उपचार के दौरान मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here