आरोपियों की गिरफ्तारी और एसओ को हटाने की मांग पर अड़े परिजन,आत्मदाह की चेतावनी से चौकन्नी थी पुलिस.

आरोपियों की गिरफ्तारी और एसओ को हटाने की मांग पर अड़े परिजन,आत्मदाह की चेतावनी से चौकन्नी थी पुलिस.

-27 दिन भी बाद हत्यारोपियों के नहीं पकड़े जाने से खफा हैं परिजन
-आत्मदाह की चेतावनी से चौकन्नी थी पुलिस
-अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी पीड़ित परिजनों को मनाने पहुंचे
-पीड़ित पिता ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
-डीएम ने पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

संतकबीरनगर।।।
बेलहर क्षेत्र के बरगदवा खुर्द के रहने वाले सूर्यकांत की मौत के मामले में पीड़ित परिजन सोमवार को डीएम से मिले और न्याय की गुहार लगाई। घटना के 27 दिन भी बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने को लेकर स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया। आरोपियों की गिरफ्तारी और एसओ को हटाने की मांग पर अड़ गए। डीएम ने फोन पर एसपी से वार्ता की और पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
बरगदरवा खुर्द के रहने वाले चतुर्भुज मिश्र का आरोप है कि तीन दिसंबर 2024 को उसका बेटा सूर्यकांत मिश्र (28 ) किसी अज्ञात व्यक्ति के फोन पर घर से यह कहते हुए बाहर निकला कि अभी वापस आ रहे हैं। काफी समय बीत जाने के बाद भी बेटा वापस नहीं आया। शाम करीब छह बजे उन्होंने बेटे के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन बंद बता रहा था। परिवार के एवं गांव के अन्य लोगों ने भी फोन किया, लेकिन फोन बंद था। वे लोग यही समझे कि बेटा शादी-बारात में गया होगा और नहीं आया। चार दिसंबर की सुबह सात बजे अपने खेत की तरफ जा रहे थे तो गांव के लोगों से सूचना मिली कि कोटिया गांव के पूरब बड़ी बाग के पास गेहूं के खेत में किसी की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंच कर देखा तो उनके बेटे सूर्यकांत की किसी ने हत्या करके लाश को फेंक दिया था। पीड़ित पिता ने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि उसके गांव के रामनयन, उनके बेटे अभिमन्यु, अमित, देवेंद्र, अश्वनी, अभिषेक और संतोष ने रंजिशन उनके बेटे की हत्या की है। आरोप है कि रामनयन और अभिमन्यु ने पूर्व से ही मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने रामनयन उनके पांच बेटे समेत सात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
पीड़ित पिता का आरोप है कि घटना के 27 दिन बाद भी आरोपी नहीं पकड़े गए। स्थानीय पुलिस के सह पर आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं नहीं कर रही है। उल्टे उसके परिवार को परेशान कर रही है। पीड़ित पिता ने आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने पर 30 दिसंबर को परिवार के साथ आत्मदाह किए जाने की चेतावनी दी थी। जिसको लेकर पुलिस चौकन्नी थी। पीड़ित परिजनों के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी, हिंदू नेता आनंद शंकर पाठक, प्रमोद मिश्रा, धीरज पांडेय आदि ने डीएम से मुलाकात की। पीड़ित पिता ने आरोपियों की गिरफ्तारी कराने और एसओ को वहां से हटाने की मांग की।
—————————-

पीड़ित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और एसओ को हटाने की मांग की है। एसपी से फोन पर वार्ता की और पूरे मामले की जानकारी ली। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में मामले की जांच चल रही है। पीड़ित परिजनों को भरोसा दिया है कि अन्याय नहीं होगा। जांच में जो सही तथ्य सामने आएगा, पुलिस आगे वैसी कार्रवाई करेगी।
महेंद्र सिंह तंवर,
डीएम
————————————-

डबल डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के मौत की वजह स्पष्ट नहीं है, रिपोर्ट बिसरा सुरक्षित है। इस मामले में एसओजी टीम और सर्विलांस की टीम भी लगाई गई है। प्रकरण में साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें बिसरा रिपोर्ट भी शामिल होगी।
सत्यजीत गुप्ता,

Previous articleस्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष के पौत्र समेत दो छात्रों की पिटाई।
Next articleसाइकिल सवार को पीछे से ट्रेलर ने रौदा, मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here