स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष के पौत्र समेत दो छात्रों की पिटाई।

स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष के पौत्र समेत दो छात्रों की पिटाई।

 

-कक्षा नौवी में पढ़ते है दोनों घायल

-कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे तमाम व्यापारी

-देर शाम चार आरोपियों पर दर्ज किया केस

 

संतकबीरनगर।।।।

स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष के पौत्र समेत दो छात्रों को कुछ मनबढ़ों ने पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय खलीलाबाद के पास मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पीड़ित परिजन पहुंच गए और घायलों को अस्पताल ले गए। शाम चार बजे काफी संख्या में व्यापारियों ने कोतवाली पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। देर शाम पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया। 

खलीलाबाद शहर के शास्त्रीनगर गोला बाजार निवासी स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रह्लाद वर्मा के 16 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा पुत्र अमरकांत वर्मा एचआर इंटर कॉलेज में कक्षा नौंवी में पढ़ते है। जबकि शास्त्री नगर निवासी वैभव वर्मा के दोस्त अभिषेक यादव पुत्र विजय यादव खलीलाबाद के दूसरे कॉलेज में कक्षा नौंवी में पढ़ते है। आरोप है कि पूर्व के विवाद को लेकर घोरखल के रहने वाले दो लड़के अपने दो अन्य के साथ मिलकर वैभव वर्मा को अपशब्द कहने लगे। विरोध पर उक्त मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से मारपीट वैभव को घायल कर दिया। बचाव में आए साथी अभिषेक यादव को भी लोगों ने मारापीटा। पिटाई से दोनों को सिर फूट गया। वारदात के बाद जब तक लोग जुटे तब तक हमलावर भाग निकले। सूचना पर पीड़ित परिजन मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। शाम करीब चार बजे पीड़ित पिता अमरकांत वर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleडीसीएम से तीन पेटी शराब चुरा ले गए चोर
Next articleआरोपियों की गिरफ्तारी और एसओ को हटाने की मांग पर अड़े परिजन,आत्मदाह की चेतावनी से चौकन्नी थी पुलिस.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here