डंफर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल।
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में गंगा देवरिया के पास शनिवार को डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को एबुलेंस से सीएचसी खलीलाबाद भेजवाया। इसके साथ ही घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
पीआरवी टीम के हेड कांस्टेबल राकेश साहनी, कांस्टेबल पवन कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिली कि डंफर की टक्कर से बाइक सवार रविन्द्र पुत्र राम अजोर, संदीप कुमार पुत्र रामदरस निवासी मेलानखुर्द बुजुर्ग थाना दुधारा घायल हो गए। सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे दोनों घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सीएचसी खलीलाबाद भेजवाया गया।















