किशोरी को भगा ले गया बिहार का युवक।

किशोरी को भगा ले गया बिहार का युवक।

 

संतकबीरनगर। एक सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को बिहार का आरोपी युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 19 दिसंबर 2024 की सुबह छह बजे से लापता है। आस-पड़ोस, नाते-रिश्तेदारों के यहां बेटी की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़ित मां ने आशंका जाहिर की है कि उसकी बेटी को बिहार के वैशाली जिले के थाना बेल्सर क्षेत्र का रहने वाला आरोपी युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। आरोपी उसकी बेटी को छपरा बिहार में रखा है। एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अपहृत किशोरी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही अपहृत किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Previous articleखाली मकान में घुसा ट्रेलर, दो घंटे फंसा रहा चालक ,बस्ती से गोरखपुर की ओर जा रहा था सीमेंट लदा ट्रेलर।
Next articleक्रिसमस पर प्रेमिका को घुमाना पड़ा महंगा, प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी युवक का तोड़ा पैर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here