UP में IPS अफ़सरो के तबादले !!🚨

UP में IPS अफ़सरो के तबादले !!🚨

 पूरी जानकारी  के लिए देखें लिस्ट *नौ जिलों के एसपी समेत 15 आईपीएस अफसरों का तबादला*

 

प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इन तबादलों में नौ जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को बदल दिया गया है। जौनपुर, अंबेडकरनगर, कासगंज, अमेठी, बलिया, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बहराइच और हाथरस के एसपी का स्थानांतरण किया गया है।

 

लखनऊ में तैनात तीन डीसीपी – रामनयन सिंह, कुमार केशव और डॉ. ओमवीर सिंह – को जिलों का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

 

*तबादलों की प्रमुख जानकारी:*

एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के आदेश के अनुसार:

 

• *जौनपुर के एसपी डॉ. अजय पाल* को प्रयागराज का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया।

 

• *अंबेडकरनगर के एसपी डॉ. कौस्तुभ* को जौनपुर का एसपी नियुक्त किया गया।

 

* *कासगंज की एसपी अपर्णा रजत कौशिक* को अमेठी का एसपी बनाया गया।

 

• *कानपुर नगर की डीसीपी अंकिता शर्मा* को कासगंज का एसपी नियुक्त किया गया।

 

 

*अन्य प्रमुख तबादले:*

 

• *अमेठी के एसपी डॉ. अनूप कुमार सिंह* को 35वीं वाहिनी का सेनानायक बनाया गया।

 

• *बलिया के एसपी विक्रांत वीर* को देवरिया का एसपी नियुक्त किया गया।

 

• *बाराबंकी से चिंरजीव नाथ सिन्हा* को हाथरस का एसपी बनाया गया।

 

• *सिद्धार्थनगर की एसपी प्राची सिंह* को 32वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक नियुक्त किया गया।

 

• *देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा* को लखनऊ में डीसीपी बनाया गया।

 

• *बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला* को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की एसपी नियुक्त किया गया।

 

• *हाथरस के एसपी निपुण अग्रवाल* को लखनऊ में डीसीपी के पद पर स्थानांतरित किया गया।

 

 

*लखनऊ से जिलों में नियुक्ति:*

 

• *डीसीपी उत्तरी रामनयन सिंह* को बहराइच का एसपी बनाया गया।

 

• *डीसीपी दक्षिणी कुमार केशव* को अंबेडकरनगर का एसपी नियुक्त किया गया।

 

• *डीसीपी पश्चिम डॉ. ओमवीर सिंह* को बलिया का एसपी बनाया गया।

Previous articleसूर्या इंटरनेशनल में खेल महाकुंभ के दूसरे दिन प्रतिभागी खिलाड़ियों में दिखा उत्साह।
Next articleसपा युवजन सभा के वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्ष समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here