झंगहा पुलिस को मिली कामयाबी, चाकूबाजी के पांच आरोपित गिरफ्तार।
गोरखपुर
झंगहा में दुबौली चौराहे पर हुई चाकूबाजी और मारपीट की घटना के संबंध में सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने बताया कि नेकवार चौहान टोला निवासी रामसूरत चौहान (55) पुत्र छांगुर चौहान, राजेश चौहान पुत्र रामराज चौहान तथा द्वितीय पक्ष के हरपुर निवासी श्रवण पुत्र चंद्रिका राजभर व बलिंदर पुत्र राम बहोरे राजभर व अवधेश पुत्र स्व.शंकर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।















