सुधाकर मौर्य के अगुवाई में हुआ एसबीआईए की गोष्ठी।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद एसबीआई मेन ब्रांच पर रविवार को दिन में एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन की गोष्ठी आंचलिक सचिव कामरेड़ सुधाकर मौर्य प्रभारी खलीलाबाद के देखरेख में आयोजित हुआ। गोष्ठी के दौरान बैंक के कर्मचारियों एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन कामरेड रविकांत दूबे ने किया। पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम में कामरेड राहुल कुमार गुप्ता, उप महामंत्री एसबीआई एसोसिएशन गोरखपुर अंचल, मुख्य अतिथि तथा कामरेड अनिल गुप्ता (सहायक महामंत्री) एवं कामरेड संदीप सिंह (सहायक महामंत्री) गोरखपुर अंचल विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने स्टाफ सदस्यों को बैंक के दिशा-निर्देशों को पालन करते हुए कार्य करने पर जोर दिया। जिसके संदर्भ में उन्होने एक संक्षिप्त व्याख्यान भी दिया। अतिथि गौरव कौशिक मुख्य प्रबंधक ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी बहुत सक्रिय हैं। बैंक की सेवा के साथ-साथ अपने कर्मचारियों के हित के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने बैंक का काम करने के दौरान कर्मियों के समक्ष आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी लिया और उसके निस्तारण का भरोसा जताया। इस दौरान कामरेड समीर अहमद, अजय मौर्य, कुंदन शुक्ल, विनय कुमार, पूजा कुमारी, मधु स्मिता, संजय, श्रेयशी समेत संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।















