नेत्र कुंभ में 50 हजार लोगों का मुक्त ऑपरेशन और वितरित होंगे तीन लाख चश्मे।
12 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में निशुल्क शिविर का होगा आयोजन
गोरखपुर। सक्षम गोरक्ष प्रांत के तत्वाधान में आगामी 12 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में नेत्र कुंभ का आयोजन किया गया है। जिसमें 5 लाख मरीज देखे जाएंगे और 3 लाख मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरित किया जाएगा। 50 हजार निशुल्क ऑपरेशन भी होगा । जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
यह जानकारी सक्षम गोरक्ष प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ शिव शंकर शाही, प्रांतीय सचिव रमाकांत तथा फिरंगी प्रसाद ने देते हुए बताया कि गोरखपुर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशुतोष कुमार दुबे से प्रयागराज में होने वाले नेत्र कुंभ 2025 के संबंध में मुलाकात कर विचार विमर्श किया गया। निशुल्क नेत्र सर्जरी करने के लिए गूगल फॉर्म भरवारा गया और साथ ही उन्होंने इस सामाजिक कार्य में सहयोग के लिए आर्थिक योगदान भी दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नेत्र कुंभ के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया उन्होंने नेत्र कुंभ में जांच के बाद जिस भी मरीज को ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ेगी उनमें 25 सौ मरीज का निशुल्क ऑपरेशन करने का फॉर्म भरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चश्मे के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। नेत्र कुंभ 12 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा इसके लिए 11 एकड़ जमीन प्रयागराज को मेले में मिली हुई है। ऑपरेशन कराने वालों के आवेदन गूगल फॉर्म के माध्यम से लिया जा रहा है। 500 नेत्र चिकित्सा 50 दिन अपनी सेवा देते रहेंगे।















