सुलह-समझौते से निपटा विवाद,दूल्हे का शांतिभंग में चालान।
-पहली पत्नी ने पहुंच कर शादी में किया था हंगामा,भिड़ गए थे घराती- बराती
-पहली पत्नी शादी रोकवाने में सफल होने पर चली गई थी मायके
-रात भर पुलिस हवालात में रहा दूल्हा,फिर पुलिस ने की शांतिभंग की कार्रवाई
-पुलिस के मुताबिक घराती-बराती पक्ष ने कर लिया सुलह- समझौता
—————————————
संतकबीरनगर ।।
मामला छुपा कर सोमवार को खलीलाबाद शहर में दूसरी शादी रचाने आए दूल्हे को विवाद के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। दूल्हें की रात कोतवाली की हवालात में गुजरी और मंगलवार को पुलिस ने दूल्हे का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक घराती और बराती पक्ष ने आपस में लेन-देन करके विवाद सुलटा लिया।
कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि महुली क्षेत्र के अम्मादेई गांव के रहने वाले दानिश खान पुत्र मूसा खान की शादी धनघटा थाना क्षेत्र के गौवापार की रहने वाली मोबीना खातून के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। दोनों से पैदा एक पांच साल का बेटा है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं होने से मामला मुकदमें तक पहुंच गया, जो अभी कोर्ट में विचाराधीन है। इधर चुपके से दानिश खान दूसरी शादी करने सोमवार को खलीलाबाद बरात लेकर आए। इसी बीच भनक लगने पर पहली पत्नी मोबीना खातून पहुंच गई और हंगामा खड़ी कर दी। पति दानिश खान के जरिए मामला छुपा कर दूसरी शादी करने की जानकारी घरातियों को दी। उसके बाद घराती और बराती भिड़ गए। सूचना पर पहुंच कर दूल्हा दानिश खान को हिरासत में लिया गया। पहली पत्नी मोबीना खातून शादी रोकवाने में कामयाब होने पर अपने लोगों के साथ मायके चली गई। जबकि घराती और बराती पक्ष ने लेन-देन करके आपस में सुलह समझौता कर लिया। मंगलवार को दूल्हा दानिश खान का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया। एसडीएम कोर्ट से दूल्हें को जमानत मिल गई।















