पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से हुई थी सुनील की मौत।
-30 नवंबर को रेलवे ट्रैक के किनारे मिली युवक की लाश
-पीड़ित परिजनों ने बेटे के दो दोस्तों पर जताई थी हत्या की आशंका
-पुलिस ने दोनों युवकों का शांतिभंग की आशंका में किया चालान
-एसडीएम कोर्ट ने अभिरक्षा में लेकर दोनों युवकों को भेजवाया जेल
——————————————————————–
संतकबीरनगर।।
खलीलाबाद शहर के बेलदारी टोला के रहने वाले सुनील चौहान की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से होना आया है। जबकि पीड़ित परिजन युवक की हत्या की आशंका उसके दो दोस्तों पर जता रहे हैं। पुलिस ने दोनों दोस्तों को शांतिभंग की आशंका में मंगलवार को चालान किया। एसडीएम कोर्ट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 8:00 बजे सभासद विपिन जायसवाल पुत्र स्वर्गीय ईश्वर चंद्र जायसवाल निवासी बरदहिया बाजार वार्ड नंबर 20 खलीलाबाद ने सूचना दिया कि बरदहिया बाजार गौशाला मार्ग किरण किन्नर के घर के पीछे खलीलाबाद-गोरखपुर रेलवे लाइन पटरी पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ी है। ऐसा लग रहा है कि खलीलाबाद से गोरखपुर की तरफ जाने वाली ट्रेन से देर रात्रि अथवा भोर में युवक गिरा है। बाद में शव की पहचान 34 वर्षीय सुनील चौहान पुत्र स्वर्गीय लालजी चौहान निवासी बेलदारी टोला वार्ड नंबर 3 खलीलाबाद के रूप में हुई। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को दिन में 11 बजे सुनील चौहान अपने दो दोस्तों के साथ गोरखपुर गया था। सुनील नशा करता था। देर शाम तक दोनों दोस्त अपने-अपने घर पहुंच गए। जबकि सुनील चौहान घर नहीं पहुंचा। शनिवार को ट्रैक किनारे उसकी लाश मिली। परिजनों ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका दोनों दोस्तों पर जाहिर की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह सिर में चोट लगने से होना आया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। इधर आरोप-प्रत्यारोप की वजह से मृतक के खलीलाबाद के रहने वाले दोस्त सचिन और संतोष पीड़ित परिजनों से विवाद करने पर आमादा हो गए। जिसकी वजह से दोनों को पकड़ कर शांति भंग की आशंका में मंगलवार को चालान किया गया। एसडीएम कोर्ट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।















