बेटे से हाथपाई की और पिता को पीटा।

बेटे से हाथपाई की और पिता को पीटा।

 

संतकबीरनगर। खलीलाबाद के बरदिहया बाजार में कपड़ा खरीदने गए पिता को दुकानदार के कर्मियों ने मारापीटा और बेटे से हाथापाई की। इतना ही नहीं पत्नी को धक्का दे दिया। पुलिस ने इस मामले में चार-पांच लोगों पर केस दर्ज किया।   

महुली क्षेत्र के बलही-विश्वनाथपुर निवासी घनश्याम पुत्र स्वर्गीय श्याम सुंदर का आरोप है कि रविवार को वह कपड़ा खरीदने बरदहिया बाजार गए थे। दुर्गा मंदिर के पास हैदर अली के दुकान पर कार्यकर्ता उसके बेटे आदर्श सिंह से हाथापाई करने लगा। मना कर लोग उसे लात-घूसा, लाठी-डंडा व पटरा से मारने-पीटने लगे। उसकी पत्नी को धक्का देकर गिरा दिए। आरोप है कि इन लोगों ने उसे धमकी दी। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि हैदर अली के दुकान के कार्यकर्ता चार-पांच लोग पता बरदहिया बाजार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Previous articleखाली घर खंगाल ले गए चोर।
Next articleदुधारा पुलिस ने पीड़ित के खाते में 6600 रुपये कराया वापस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here