खाली घर खंगाल ले गए चोर।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के नेदुला में एक खाली घर को चोर खंगाल ले गए। सूचना पर सोमवार को नवीन मंडी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। चौकी इंचार्ज संजय यादव ने बताया कि नेदुला निवासी पीड़ित शैलेंद्र गौतम अपने परिवार के साथ 30 नवंबर को अयोध्या गए थे। उसके बाद परिवार को लेकर गोरखपुर जिले में ससुराल चले गए। सोमवार को परिवार के साथ लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। पीड़ित का आरोप है कि उसके घर से चार-पांच हजार नकदी और कीमती जेवरात चोरी हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।। खलीलाबाद शहर के नेदुला में एक खाली घर को चोर खंगाल ले गए। सूचना पर सोमवार को नवीन मंडी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। चौकी इंचार्ज संजय यादव ने बताया कि नेदुला निवासी पीड़ित शैलेंद्र गौतम अपने परिवार के साथ 30 नवंबर को अयोध्या गए थे। उसके बाद परिवार को लेकर गोरखपुर जिले में ससुराल चले गए। सोमवार को परिवार के साथ लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। पीड़ित का आरोप है कि उसके घर से चार-पांच हजार नकदी और कीमती जेवरात चोरी हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।















