दुधारा पुलिस ने पीड़ित के खाते में 6600 रुपये कराया वापस।

दुधारा पुलिस ने पीड़ित के खाते में 6600 रुपये कराया वापस।

संतकबीरनगर। साइबर फ्राड के शिकार पीड़ित युवक के खाते में दुधारा पुलिस ने 6600 रुपये वापस कराया। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि पीड़ित वसीक अहमद पुत्र इंसाफ अहमद निवासी छपिया छितौना ने थाने पर सूचना दिया कि उसके साथ 6600 रुपये का फ्राड हुआ है। उन्होंने साइबर क्राइम की हेल्प लाइन नंबर 1930 पर काल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में साइबर सेल को लगाया गया था। साइबर सेल ने प्रयास कर सोमवार को पीड़ित के खाते में 6600 रुपये वापस करा दिया। प्रशिक्षु सीओ ने बताया कि साइबर सेल दुधारा के जरिए सर्वाजनिक स्थानों, स्कूल, कॉलेज, बाजार आदि में समय-समय पर साइबर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। साइबर फ्राड होने पर जारी साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 व साइबर क्राइम की बेवसाइट cybercrime.gov.in पर शिकातय दर्ज करने के लिए बताया जा रहा है।

Previous articleबेटे से हाथपाई की और पिता को पीटा।
Next articleरोडवेज बस में घुसी बोलेरो,तीन लोग घायल.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here