एसडीएम दीपक ने दस विद्यालयों का किया निरीक्षण।

एसडीएम दीपक ने दस विद्यालयों का किया निरीक्षण।

 

गोरखपुर।

सहजनवां : तहसील में परिषदीय विद्यालयों के जांच में हकीकत की पोल खुल गई। अधिकांश विद्यालयों में पेयजल और साफ सफाई की व्यवस्था काफी निराशाजनक मिली। साथ ही बच्चों की उपस्थिति भी आधे से कम रही और कुछ विद्यालयों में शिक्षकों ने बाउंड्री वाल नहीं होने की शिकायत अफसर से किया।

सहजनवां तहसील में संचालित हो रहे परिषदीय विद्यालयों की हकीकत देखने मंगलवार को डीएम के आदेश पर अफसर निकले। एसडीएम दीपक ने दस विद्यालयों का निरीक्षण किए, जिसमें कंपोजिट विद्यालय बरहुआं में पेयजल और साफ सफाई काफी खराब मिली। यहां लगे दोनों हैंडपंप खराब है, जिसके कारण छात्र -छात्राओं को पानी पीने के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। साथ ही प्राथमिक विद्यालय बरवार खुर्द, आदर्श पूर्व मध्यमिक विद्यालय पिपरौली में साफ सफाई और पेयजल व्यवस्था की कमियां मिलीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय कालेसर, प्राथमिक विद्यालय भीटी रावत, कंपोजिट विद्यालय टेकुआपाती, पूर्व मध्यमिक विद्यालय जोगिया कोल, प्राथमिक विद्यालय कोड़री कला, कंपोजिट विद्यालय भड़सार का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अफसरों को किसी भी विद्यालय में साफ सफाई और पेयजल व्यवस्था सही नहीं मिली, जिसको लेकर नाराजगी जाहिर किए। साथ ही विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति भी काफी खराब रही है, जिसको लेकर प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी गई।

Previous articleरेलवे ट्रैक पार करते समय पशुपालक और 15 भेड़ियों की ट्रेन से कट कर मौत।
Next articleसाइकल हटाने के विवाद को लेकर दबंगों ने मारी गोली, मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here