साइकल हटाने के विवाद को लेकर दबंगों ने मारी गोली, मौत।
पुलिस ने दिखाया होता सक्रियता तो शायद बच जाती जान
दबंगों ने जला दिया घर, परिवार में दहशत
गोरखपुर।
गीडा थाना क्षेत्र के अमटौरा गांव में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची गीडा पुलिस घटना स्थल की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के अमटौरा में सोमवार को मृतक शिवधनी निषाद पुत्र स्व. रामजतन के घर के बगल में रात्रि में मुंडन कार्यक्रम का भोज था। उसी दौरान रास्ते में खड़ी सायकल हटाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि मृतक सोमवार को ही गीडा थाने पर लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझा बुझाकर शांत करा दिया था। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को करीब सायं 3 बजे करीब मनबढों ने मृतक रामधनी को दिनदहाड़े बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद मनबढो द्वारा पीड़ित परिवार के घर पर बने छप्पर को आग के वाले कर दिया। गोली के छर्रे से घायल मृतक की पत्नी हेमलता देवी भी घायल हो गई है जिसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
वही ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की मारपीट में मृतक द्वारा तहरीर दिया गया था अगर गीडा पुलिस मामले को संज्ञान में लिया होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती।
पीड़ित परिवार से मिलकर विधायक ने दिया हर संभव मदद का भरोसा
जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे चौरीचौरा के विधायक ई. श्रवण निषाद ने मृतक के परिवार से मिलकर ढाढश बधाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होने मौजूद गीडा सीओ प्रशाली गंगवार से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने को कहा।
पत्रकारों से बात करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि दो पक्षों में मारपीट हूआ था। मंगलवार को एक पक्ष द्वारा गोली मारकर हत्या की गई हैं। पुलिस जांच कर रही हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी कि जाएगी।
जानकारी भी अपडेट की जाएगी……















