रेलवे ट्रैक पार करते समय पशुपालक और 15 भेड़ियों की ट्रेन से कट कर मौत।
गोरखपुर।
सहजनवा गोरखपुर -गीडा थाना क्षेत्र के जुट मिल के पूरब मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से पशुपालक और 15 भेड़ियों की कट कर मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने जांच कर लाश को गीडा पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
मिली जानकारी से हरिलाल पाल पुत्र यमुना पाल 60 वर्ष निवासी तेडवा थाना पुरैना घुघली जिला महराजगंज को भेद बकरियों का पालन करता था। वह सहजनवां क्षेत्र के पुनवासी पाल पुत्र राम अचल निवासी बगलाखोर जो इनका दामाद है जानवरों को लेकर घर पर आया था। इसे जानकारी मिली थी कि दामाद तीन दिन से जानवरों को लेकर जुट मिल के पास रह रहा हैं। वह उससे मिलने आया था। दिन में 11 बजे के करीब वह जुट मिल केडी पश्चिम रेलवे ट्रैक को जानवरों के साथ पार कर रहा था। उसी दौरान बस्ती से गोरखपुर आ रही एलटीटी ट्रेन आ गई। जिसमे पशुपालक ऑफ 15 भेड़ियों ट्रेन से कट कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपीएफ ने पंचनामा कर लाश को गीडा पुलिस को सुपर्द कर दिया।















