गोरखधाम एक्सप्रेस से गिर कर झांसी का युवक घायल।

गोरखधाम एक्सप्रेस से गिर कर झांसी का युवक घायल।

-लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रही थी ट्रेन

-ट्रेन में सफाई का कार्य करता था घायल युवक 

-खलीलाबाद के मामा-भांजे ने एबुलेंस से घायल को पहुंचाया जिला अस्पताल

 

संत कबीर नगर 

खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर रोड रेलवे क्रासिंग और त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रासिंग के बीच शुक्रवार को गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन से गिर कर एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद आस-पास के कुछ लोग पहुंच गए। मौके पर पहुंचे शहर के रहने वाले मामा-भांजे ने सूचना देकर एबुलेंस बुलाया और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।

    खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर रोड निवासी अनिल वर्मा और उनके भांजे भुआल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे दिन में गोरखधाम एक्सप्रेस लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रही थी। उसी में सवार एक युवक नीचे गिर कर घायल हो तड़प रहा था। घटना के बाद कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। मामा-भांजे ने सूचना देकर 108 नंबर एबुलेंस बुलाया और घायल को लेकर जिला अस्पताल गए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और स्टॉफ ने घायल को उपचार शुरू किया। सूचना पर कलक्ट्रेट चौकी के सिपाही उमेश कुमार ने भी पहुंच कर घायल से पूछताछ ही। अनिल वर्मा ने बताया कि घायल ने अपना नाम विशाल कुशवाहा और पिता का नाम गोकल कुशवाहा निवासी झांसी बताया। गोरखधाम एक्सप्रेस से गिरकर युवक घायल हुआ है। युवक ने पूछताछ में ट्रेन में सफाई का काम करने की बात बताई। घायल के परिजनों से संपर्क कर सूचना दिए जाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर आरपीएफ के लोगों ने भी पहुंच कर घटना जानकारी की।

Previous articleऑटो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, खलीलाबाद से बाइक से घर जा रहा था युवक।
Next articleरेलवे ट्रैक के किनारे मिली युवक की लाश,हत्या की आशंका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here