मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद वृद्धा की मौत
फर्रुखाबाद के कायमगंज की मोहल्ला नुनहाई निवासी घासीराम की 75 वर्षीय पत्नी रेशमा देवी कन्या विद्या पीठ मतदान केंद्र पर परिजनों के साथ मतदान करने पहुंची। मतदान करने के बाद वृद्धा बाहर निकलते समय गश खाकर गिर गई। अचानक महिला के गिरने से वहां भगदड़ मच गई। वृद्धा को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।















