हादसे में घायल युवक का उपचार के दौरान मौत।
संतकबीरनगर।
कोतवाली क्षेत्र के सियरासांथा में हुए हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। जबकि घायल बहन का उपचार खलीलाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में अभी चल रही है। गुरुवार को पीड़ित पिता ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया।
महुली थाना क्षेत्र के गोंदौरा निवासी उमाकांत त्रिपाठी पुत्र सत्य देव त्रिपाठी का आरोप है कि उसका बेटा मयंक त्रिपाठी 13 अक्तूबर को अपनी बहन महक त्रिपाठी को बाइक पर बैठा कर किसी काम से खलीलाबाद जा रहा था। सियरा सांथा चौराहे पर पीछे से गुजरी कार ने बेटे की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बेटा और बेटी घायल हो गई। लोगों की मदद से एबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेटे मयंक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जबकि घायल बेटी को भर्ती कर उपचार शुरू किया। बेटे को गोरखपुर के एक प्राइेवट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 18 अक्तूबर को मौत हो गई। जबकि घायल बेटी का उपचार खलीलाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में अभी भी चल रही है। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि इस मामले में कार चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।















