सप्तमी के जुलूस के दौरान हुए विवाद मामले में 11 नामजद समेत 36 पर केस दर्ज।
-केरमुआ में सप्तमी के जुलूस के दौरान एक पक्ष का झालर टूटने पर हुआ था विवाद
-दूसरे पक्ष ने पताका तोड़कर फेंकने, ईट-पत्थर चलाने और मां-बेटे को घायल करने का मढ़ा आरोप
-पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
-सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस रख रही सतर्क दृष्टि
——————————————————————
संतकबीरनगर।
कोतवाली क्षेत्र के केरमुआ में बुधवार की देर शाम जुलूस के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के 11 नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने गुरुवार को दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस सतर्क दृष्टि रख रही है।
केरमुआ निवासी विनय कुमार पुत्र राकेश जायसवाल का आरोप है कि उसके गांव में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में विभिन्न जगह जय श्रीराम का पताका लगा है। बुधवार को गांव में लोग सप्तमी का तीन बजे शाम को जुलूस निकाले थे। एक समुदाय का झालर लगा हुआ था। उसे निकाल दिया गया और पांच बजे समाप्त हो गया। पांच बजे शाम को माता के दरबार में आरती होने वाली थी। कुछ लोगों ने पताका तोड़ कर फेंक दिया। आरोप है कि गांव के रज्जाक, दानिश, रियाज, रहमान, एजाज, असिया, रूबीना, रजिया, हिना खातून, सविरा, साविया निशा और 20-25 अज्ञात लोग गोलबंद होकर तैयारी के साथ नारेबाजी करने लगे। गांव के कुछ लोगों ने मना किया तो उक्त लोग आग बबूला हो गए। आरोप है कि उक्त लोग उसे और उसकी मां रीना को मारे पीटे। जिससे मां-बेटे को काफी चोटे आई। आरोप है कि लोग अपशब्द कहते हुए ईट-पत्थर फेंक कर तोड़फोड़ करने लगे। उक्त लोगों ने पताका तोड़ कर फेंक दिया और माहौल खराब करने की कोशिश करने लगे। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि रज्जाक समेत 11 नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस सतर्क दृष्टि रख रही है।















