प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र ने इंस्ट्राग्राम पर भेजी छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर।

प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र ने इंस्ट्राग्राम पर भेजी छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर।

 

-आरोपी छात्र ने पीड़ित छात्रा को धमका कर मांग लिया था उसकी आपत्तिजनक तस्वीर

-स्कूल की एक अन्य छात्रा ने अपनी आईडी बना कर उक्त छात्र को दी थी

-पीड़ित छात्रा के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उड़ गए होश

-पीड़ित प्रोफेसर पिता ने उक्त छात्र समेत दो के खिलाफ दर्ज कराया केस

———————

संतकबीरनगर…….

कोतवाली क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली नौवी कक्षा की छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर उसी स्कूल के एक छात्र ने इंस्ट्राग्राम पर भेज दी। इसमें उस स्कूल की छात्रा ने भी उक्त छात्र की मदद की। मामला परिजनों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित प्रोफेसर पिता ने इस मामले में उक्त छात्र समेत दो के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली में केस दर्ज कराया।

कोतवाली क्षेत्र के निवासी पीड़ित प्रोफेसर पिता का आरोप है कि उसकी बेटी शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा नौंवी में पढ़ती है। उसकी बेटी की आपत्तिजनक फोटो वहीं की कक्षा नौवी में पढ़ने वाली उसके भाई की लड़की के मोबाइल में उसी कक्षा की एक लड़की ने भेजी। जिसको उसने 19 सितंबर 2024 को डिलीट कर दिया, लेकिन डिलीट बिन में पांच अक्तूबर को उसके भाई ने देखा और उसे जानकारी दिया। उसके बाद बेटी से पूछताछ किया तो पता चला कि पिछले साल जुलाई-अगस्त 2023 के बीच उसके स्कूल का पढ़ने वाले एक छात्र ने इंस्ट्राग्राम आईडी पर आपत्तिजनक फोटो मांगी। बेटी के मना करने पर उक्त छात्र ने धमकी दी कि यदि तुम उसे आपत्तिजनक फोटो नहीं भेजती हो तो मैं तुम्हारी मम्मी-पापा के मोबाइल पर गंदी तस्वीर और गंदा ह्वाटसएप चैट का स्क्रीन शाट भेज दूंगा। कुछ ही देर बाद उक्त छात्र ने पुत्री के मम्मी के ह‌्वाटसऐप पर पुत्री की कुछ आपत्तिजनक तस्वीर और गंदा ह्वाटसएप चैट का स्क्रीन शाट भेज दिया। इसके बाद डर की वजह से उसकी पुत्री ने अपने इंस्ट्राग्राम से उसके इंस्ट्रग्राम पर अपनी आपत्तिजनक तस्वीर भेज दी। उसके कुछ ही देर बाद उक्त छात्र ने अपने जरिए भेजी गई आपत्तिजनक तस्वीर और गंदा ह्वाटसएप चैट का स्क्रीन शाट डिलीट आल कर दिया। बाद में उसकी पुत्री ने उसको ब्लाक कर दी तो उसने पुत्री की इंस्ट्राग्राम आईडी को टरमक्स एप पर पासवर्ड रिकवर कर हैक कर लिया। उसके बाद इस साल अप्रैल 2024 में पुत्री ने दूसरी इंस्ट्राग्राम आईडी बनाई। एक अन्य छात्रा ने अपना इंस्ट्राग्राम आईडी बनाई और पासवर्ड उक्त छात्र को ट्रांसफर कर दिया। उसके बाद उक्त छात्र ने उक्त छात्रा की आईडी से दोबारा ब्लैकमेल किया। पूछताछ में पता चला कि उक्त छात्र कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है और उसके पिता बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते है। उक्त छात्र से वार्ता करने पर उसने माफी मांगी और खुद को साइबर एक्सपर्ट होना बताया। घटना से वह और उसका परिवार आहत है। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी छात्र समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Previous articleसमीक्षा बैठक में जा रहे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद रोड एक्सीडेंट में घायल। 
Next articleआईजीआरएस पोर्टल के शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में जिला अव्वल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here