बस्ती पुलिस में बड़ा फेरबदल, 19 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के तबादले
संजय दुबे को लालगंज, गोविंद कुमार को हर्रैया और सभाजीत सिंह को वाल्टरगंज की कमान; कई थानों के प्रभारी बदले, महिला पुलिसकर्मियों की भी नई तैनाती
एसपी ओमवीर सिंह ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए की कार्रवाई, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में भी व्यापक बदलाव
बस्ती। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड ने व्यापक स्तर पर पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में 19 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के साथ बड़ी संख्या में मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। कई थानों के प्रभारी बदलने के साथ ही पुलिस लाइन से भी पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची के अनुसार, निरीक्षक संजय कुमार दुबे को रुधौली से लालगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। गोविंद कुमार को पुरानी बस्ती से हर्रैया और सभाजीत सिंह को कोतवाली से वाल्टरगंज का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को परसरामपुर से रुधौली, आलोक कुमार श्रीवास्तव को कप्तानगंज से दुबौलिया, महेश सिंह को सोनहा से परसरामपुर और भानू प्रताप सिंह को एंटी थेफ्ट टीम से पुरानी बस्ती का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा अतुल कुमार अंजान को गौर से कप्तानगंज, अमित कुमार को बड़ेबन चौकी से गौर और जीवन त्रिपाठी को दुबौलिया से सोनहा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। महेश कुमार शर्मा को घघौवा चौकी से पैकोलिया का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी को महिला थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य बदलावों में शिवनारायण सिंह को नगर थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। सुधीर कुमार त्रिपाठी को सोनूपार, राधेश्याम गुप्ता को बड़ेबन, आकाश कुमार ग्वाल को घघौवा, अजय कुमार तिवारी को अमहट और मो. मुस्तफा को मनौरी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक उपेंद्र मिश्रा को मनौरी चौकी से पुलिस लाइन भेजा गया है।
मुख्य आरक्षी और आरक्षियों के भी बदले कार्यक्षेत्र
निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के अलावा मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। कोतवाली, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज, महिला थाना, रुधौली, मुंडेरवा, लालगंज, सोनहा, कलवारी, कप्तानगंज, दुबौलिया, नगर, हर्रैया, छावनी, परसरामपुर, पैकोलिया और गौर थानों से पुलिसकर्मियों को दूसरे थानों में स्थानांतरित किया गया है।
इसमें बड़ी संख्या में महिला आरक्षियों को भी विभिन्न थानों में नई तैनाती दी गई है। वहीं, पुलिस लाइन से कई मुख्य आरक्षी और आरक्षियों को थानों, न्यायालय सम्मन सेल, एएचटीयू और एंटी रोमियो टीम में भेजा गया है। कुछ पुलिसकर्मियों को सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण को मजबूत करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से यह स्थानांतरण किया गया है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को अपने नए तैनाती स्थल पर तत्काल योगदान देकर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक से थाना कप्तानगंज स्थानांतरित किए गए मुख्य आरक्षी आशीष पांडेय का स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।
मिले जानकारी के अनुसार















