सदर तहसील प्रतिदिन बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बांट रही राशन सामग्री।
गोरखपुर। हथिया नक्षत्र में लगातार हुई बारिश से सदर तहसील के 25 गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए जहां 112 नाव की मदद से ग्रामीणों की सहायता के लिए लगाई गई थी दो दिनों में नदी की पानी का जलस्तर नीचे उतरने से अभी भी 69 नाव बाढ़ ग्रस्त गांव में मौजूद क्षेत्रीय लेखपाल अपने-अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के निर्देशन में सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह तहसीलदार न्यायिक विकास कुमार नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे नायब तहसील जाकिर हुसैन विधायक ग्रामीण विपिन सिंह की मौजूदगी में इन गांव में पहुंचकर आटा चावल दाल माचिस लाई सरसों तेल सहित अन्य राहत सामग्रियो को शेरगढ़ 520 बहरामपुर 600 हरैया 70 खिरवनिया 600 सिहोरवा सानी 85 कलानी बुजुर्ग जोतफरसही मिलोरही भगडा पाण्डेय 895 बहरामपुर मु० 800 नरहरपुर अतरौलिगा 110 सेन्द्ली बेन्दुली मंझरिया बिस्टील अजवनिया 865 जोतबडहरा 300 बलुईगाडा 300 झरवा चकरा सोयम सेमरा देवी प्रसाद 900 रोहुआ में 50 बाढ़ राहत सामग्री किट बाटे गए।















