श्रद्धाजंलि सभा में टूटी दलीय सीमाएं।

श्रद्धाजंलि सभा में टूटी दलीय सीमाएं।

– बड़े पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते समय भावुक हुए पूर्व विधायक जय चौबे

संतकबीरनगर। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में बृहस्पतिवार को पंडित स्वर्गीयसूर्य नारायण चतुर्वेदी की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उन्हें याद किया। इस दौरान शांति पाठ और सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।

पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहाकि बड़े पिता स्वर्गीय सूर्यनारायण चतुर्वेदी ने जिले में शिक्षा की नींव रखी थी। आज उनके जरिए खोले गए विद्यालयों में बच्चे बेहतर शिक्षा ग्रहण कर रहे है। कम पैसों में बच्चों को शिक्षा देने की योजना आज सफल नजर आ रही है। एकेडमी के प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी ने कहाकि शिक्षा जगह में नए आयाम हासिल करने में पिता का योगदान है। आज उनके जरिए खोले गए विद्यालय में बच्चों को तकनीकि शिक्षा के साथ रोजगार परक शिक्षा मिल रही है। आज वह हमारे बीच नही है लेकिन उनके जरिएशिक्षा की बेहतरी के लिए किए गए कार्य याद किए जा रहे है। इस दौरान जनार्दन चतुर्वेदी, रत्नेश चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी, दिव्येश चतुर्वेदी, अखण्ड प्रताप चतुर्वेदी, राजन चतुर्वेदी, रजत चतुर्वेदी, प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख श्रीपत यादव, रामजी चौधरी आनंद ओझा आदि मौजूद रहे।

Previous articleबुढ़िया माई के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी जी, मां के दरबार में लगाई हाजिरी।
Next articleशिक्षाविद पंडित सूर्यनाथ चतुर्वेदी की मनाई गई पुण्यतिथि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here