•एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में गांधी जयंती पर एमडी राकेश चतुर्वेदी ने फहराया तिरंगा।
•आयोजित शिक्षक-अभिभावक मीटिंग के दौरान कक्षाओं में पहुंचकर छात्रों का बढ़ाया हौसला दी शुभकामना।
संत कबीर नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में तिरंगा फहराया गया। प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,सह प्रबंधक मनोज पांडेय सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं की मौजूदगी में एसआर इंटरनेशनल के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने तिरंगा फहराकर सबको शुभकामनाएं दीं।राष्ट्रगान से शुरु हुए कार्यक्रम में महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयोजित शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में कक्षाओं मे जाकर एमडी ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया और उनका रिपोर्ट कार्ड भी देखा।
हर साल की भॉति इस वर्ष भी दो अक्टूबर को एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे एकेडमी के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने तिरंगा फहराया।जन-गन-मन से शुरु हुए कार्यक्रम में मौजूद विद्वान शिक्षकों ने देश के दोनो महान विभूतियों के जीवन वृत्तांत पर प्रकाश डाला।एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा आंदोलन के जरिए फिरंगिओं को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया था।वहीं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के सादगी भरे जीवन की कहानी आज भी लोगों की जुबॉ पर है।शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश को एकसूत्र में पिरोया था। राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने में दोनो विभूतियों का बड़ा योगदान है। इस मौके पर एकेडमी में आयोजित शिक्षक अभिभावक सम्मेलन की शुरुआत मॉ सरस्वती और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने सह प्रबंधक मनोज पांडेय,प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय और अजय मिश्र के साथ कक्षाओं में जाकर छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चन्द्र यादव ने किया।इस दौरान प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी,शत्रुजीत राय,प्रीती पांडेय,रिवाना मुखिया, एसएन शुक्ला,प्रेम प्रकाश पांडेय,कृष्णा मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।















