अपराध रोकने के साथ, अपराधियों की कुंडली तैयार करेंगी महिला बीट सिपाही।

अपराध रोकने के साथ, अपराधियों की कुंडली तैयार करेंगी महिला बीट सिपाही।
संतकबीरनगर।
महिला अपराध की घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए महिला बीट प्रणाली को सशक्त बनाया गया है। प्रत्येक बीट में दो महिला आरक्षियों की तैनाती की गई है। महिला आरक्षी अपराध नियंत्रण के साथ-साथ महिलाओं को जागरुक करेंगी। इनके कार्यों का पर्यवेक्षणीय अधिकारी नियमित समीक्षा करेंगे। वैसे शासन की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दिए जाने के लिए पुलिस, राजस्व, विकास आदि विभागों की टीम बनाई गई है, जो गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। इसी 6 सितंबर को डीजीपी द्वारा इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है 
बीट प्रणाली को मजबूत बना कर अपराध नियंत्रण की दिशा में सार्थक पहल हुई है।
55 महिला सिपाहियों की निर्देश दिए गए है। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने थानों में नियुक्त महिला बीट पुलिस कर्मियों का उनकी बीट में नियमित भ्रमण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई है। इसके साथ ही बीट भ्रमण के दौरान निर्दिष्ट कार्यों का समयबद्ध संपादन कराए जाने के लिए पर्यवेक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की है, जो नियमित समीक्षा करेंगे। थाने की सामान्य बीटों, हल्कों को पूर्व के निर्देशों के अनुसार यथावत रखते हुए दो या तीन सामान्य बीटों को जोड़ कर एक महिला बीट बनाई गई है।
महिला बीट की महिला पुलिस कर्मी विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों जैसे 1090, डायल 112, 1076,181 आदि के बारे में महिलाओं को जानकारी देगी। इसके साथ ही महिला अपराध संबंधी कानूनों के बारे में जागरूक करेंगी।
Previous articleनगर आयुक्त व महापौर वार्ड में डोर टू डोर सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, जगह-जगह स्ट्रीट लाइट जलते हुए पाया।
Next articleठेला हटाने से नाराज महिलाओं ने चप्पलों से होमगार्ड को पीटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here