ड्यूटी से नदारत 15 सफाईकर्मियों का वेतन रोका गया।
कार्रवाई – कार्य की जगह आराम कर रहे थे सफाई कर्मी
सहजनवा। गोरखपुर
रोस्टर के अनुसार अपने दायित्व का निर्वहन न करने पर 15 सफाईकर्मियों पर गाज गिर गई है।काम में लापरवाही के चलते एडीओ पंचायत ने 15 सफाई कर्मी का वेतन रोक कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
एडीओ पंचायत अरविंद सिंह ने बताया कि लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया है कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण के दृष्टिगत सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी टीम बनाकर ब्लॉक के कालेसर गांव में लगायी गयी है। जिसके सामने कर्मचारियों को अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर फॉगिंग, ब्लीचिंग एवं साफ-सफाई करने के निर्देश दिये गये है। साफ-सफाई एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की मॉनिटरिंग करने के लिए जब मौके पर पहुंचा तो सफाई कर्मचारी आराम करते मिले। कार्यों में घोर लापरवाही बरतने पर 15सफाई कर्मियों का तत्काल प्रभाव से एक दिन का वेतन बाधित किया गया है,साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
उन्होंने बताया कि भविष्य में मानिटरिंग के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर सम्बन्धित सफाई कर्मी के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।















