छात्रा को कार से रौदने का आरोपी 24 घंटे के भीतर हुआ गिरफ्तार।
शादी से इनकार करने पर घटना को दिया अंजाम
गोरखपुर। बुधवार के दोपहर सहजनवा गोरखपुर मार्ग पर खड़ी होकर गोरखपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही छात्रा को स्विफ्ट डिजायर कार से कुचल कर मारने के आरोपी को पुलिस ने घटना के 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दी।
गीडा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के बरहुआ गांव निवासी शिव शंकर की 21 वर्ष की बेटी अंकिता गंगोत्री देवी महाविद्यालय गोरखपुर की छात्रा थी। कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के गणेशपुर सुकरौली निवासी प्रिंस यादव पुत्र वीरेंद्र यादव का ननिहाल बरहुआ में है। अपने ननिहाल में प्रिंस का आना-जाना बराबर लगा रहता था। मृतका के भाई का आरोप है कि प्रिंस बहन अंकिता से शादी करने का दबाव बना रहा था। इधर अंकिता की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई। जिससे नाराज प्रिंस अंकिता के जान का दुश्मन बन बैठा। बुधवार के सुबह 10:45 बजे अंकिता जब महाविद्यालय जाने के लिए बंधे के किनारे लगी विद्युत पोल के पास खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थी उसी बीच प्रिंस स्विफ्ट डिजायर कार के साथ तेज रफ्तार से आया और बहन अंकिता को जोरदार टक्कर मार कर मौत के घाट उतार दिया। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया की इस मामले में केस दर्ज करने के बाद टीम गठित कर आरोपी प्रिंस यादव की तलाश की जा रही थी। घटना के 10 घंटे के भीतर ही उसे वाहन के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। साथ ही गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल सभी को सकुशल बरामदगी के लिए बधाई दी।















