सब्जी दाल लहसुन व रिफाइंड ने महंगाई पर दिख रहा असर ग्रहणी परेशान।

सब्जी दाल लहसुन व रिफाइंड ने महंगाई पर दिख रहा असर ग्रहणी परेशान।

सहजनवा। गोरखपुर। सब्जी और दाल, लहसुन के बाद अब महंगाई का असर सरसों के तेल और रिफाइंड पर दिख रहा है। तीन दिनों में 20 रुपये तक सरसों के तेल और 15 रुपये तक रिफाइंड के दाम बढ़े हैं। आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही प्याज के दाम 65 रुपये तो वही लहसुन के दाम 360 रूपये प्रति किलो खुदरा में पहुंच गया है। महंगाई के मार से आमजन उभार नहीं पा रहे हैं
सीमित कमाई के बीच आसमान छूती महंगाई से आमजन पर चौतरफा मार पड़ी है। इसका सीधा असर मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है। साथ ही अन्य खाद्य सामग्री व सब्जी आदि महंगी हुई है।

बोले लोग

एक तो पहले ही महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ा हुआ है। पहले आलू समेत कई सब्जियां महंगी थीं। अब लहसुन प्याज के साथ घी और तेल के दाम बेहिसाब बढ़ गए हैं।

– नीलू शाही

दिन-प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे अब रिफाइंड, और सरसों लहसुन के तेल के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है।

– जया सिंह

दाल और सब्जी के साथ अब तेल व रिफाइंड के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ रहा है। महंगाई रोकने के लिए सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए, जिससे आम आदमी को परेशानी न हो।

– कंचन सिंह

पहले आलू-प्याज के दाम बढ़े। उसके बाद दाल और अब सरसों के तेल व रिफाइंड ने बजट को बिल्कुल बिगाड़ दिया है। रसोई का खर्च बहुत ही सोच-समझकर करना पड़ रहा है।
– पूनम

Previous articleखुश खबरी अन्त्योदय कार्डधारकों को मिलेगी चीनी।
Next articleसब्जी दाल लहसुन व रिफाइंड ने महंगाई पर दिख रहा असर ग्रहणी परेशान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here