सार्वजनिक पार्कों पर अतिक्रमण जिम्मेदार बेखबर।
गीडा के सेक्टर 15 व 22 का है। मामला
गोरखपुर सहजनवां।
औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा में उद्योगों की स्थापना के साथ ही रोजगार के अवसर भी खूब बड़े है। आसपास के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी लोग आकर रोजी-रोटी के लिए फैक्ट्री में कार्य कर रहे है। जनहित के लिए बने पार्कों पर कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर कब्जा कर दिया गया है।
बताते चलें कि गीडा प्रशासन के द्वारा विभिन्न सेक्टरों में आम लोगों की सुविधा के लिए पार्कों का भी निर्माण किया गया है। इसके पीछे मनसा यह है। कि कार्य से फुर्सत मिलने के बाद लोग पार्कों में जाकर आराम कर सकेंगे और उनको स्वच्छ वातावरण मिल सकेंगे। पार्कों का निर्माण तो हो गया मगर गीडा के अधिकारियों की अनदेखी पार्कों पर भारी पड़ती दिख रही है। गीडा के सेक्टर 15 में पार्किंग स्थल के रूप में पार्क तब्दील हो गया है, जहां पर बड़ी-बड़ी गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं। और कुछ लोगों द्वारा पार्क में टीन शेड डालकर कब्जा किया गया है। और गिट्टी मोरंग बालू रखकर अतिक्रमण किया गया है। सबसे खराब स्थिति तो सेक्टर 23 में देखने को मिल रहा है, जहां एक विद्यालय के बगल में स्थित पार्क में टीन शेड डालकर कर्मी बकायदे आवास के रूप में इस्तेमाल कर रहे है। और विद्यालय कर्मचारियों द्वारा वाहन पार्किंग भी किया जाता है। गीडा के जिम्मेदार भी अवैध कब्जे के बारे में वाकिफ है। मगर कार्रवाई के बजाय चुप्पी साधे हुए है। ऐसे में यही हाल रहा तो आने वाले समय में गीडा में पार्कों का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।
इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुज मलिक का कहना है। कि मामला संज्ञान में आया है। जांच उपरांत अवैध आक्रमणकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।















