सुरगहना में दबिश देने गई पुलिस पर हमला, एक सिपाही घायल।
– शुक्रवार की सुबह थाने से पहुंची फोर्स ने आरोपितों के घर की तोड़फोड़
गोरखपुर। सहजनवां।
सहजनवा क्षेत्र के एक गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों को पीटने के साथ ही गड्ढे में धकेल दिया, जिससे पुलिस कर्मियों को चोट आई है। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर पुलिस दो नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। साथ ही करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर तीन का शांति भंग में चालान की है। उधर आरोपित के स्वजनों ने पुलिस पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
सहजनवां थाना क्षेत्र के सुरगहना में एक मुदकमा में फरार चल रहे आरोपित को पकड़ने पुलिस गई थीं। पुलिस कर्मियों ने आरोपित को पकड़ लिया और लेकर थाने के लिए चल दिए। आरोप है कि आरोपित का घर दिखाने वाले युवक को भी पुलिस साथ लेकर जाने लगी। इसका स्वजनों ने विरोध किया तो सिपाही नाराज हो गया। हाथापाई के दौरान बाइक नीचे गिर गई। वही पुलिस का दावा है कि आरोपित के समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। अचानक हमले से पुलिस कर्मी अभी कुछ समझा पाते तभी मनबढ़ों ने पुलिस कर्मियों को पीटने लगे और गड्ढे में धकेल दिया दे। उपद्रवियों की संख्या अधिक होने पर पुलिस टीम में शामिल पुलिस कर्मी वापस थाने चले आए। इसके बाद अधिक संख्या में फोर्स गांव में पहुंची और करीब आधा दर्जन उपद्रवियों को हिरासत में लेकर थाने आई, जहां एक से पूछताछ चल रही है, जबकि तीन का शांति भंग में चालान किया गया है। टीम में शामिल सिपाही विश्वनाथ की तहरीर पर अरुण यादव, अनूप यादव और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वही सुरगहाना निवासी राम प्रवेश की तहरीर पर अरुण यादव, अनूप यादव, अरुण की मां, बुआ, बहन, कान्हा आदि के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने कहा कि पुलिस टीम पर हमला के आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।















