घर के सामने टहल रहे व्यक्ति को कार सवार ने किया अपहरण।
गोरखपुर। सहजनवां।
स्थानी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच सहबाजगंज में गुरूवार रात कार सवार ने दरवाजे पर टहल रहें व्यक्ति को कार में अपहरण कर उठा ले गये। आरोप है। कि मारपीट कर शरीर पर मौजूद आभूषण व साढे बारह हजार रूपये छीन लिया।शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। कार उतार बदमाश कार लेकर फरार हो गये।पीड़ित ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर दिया।पुलिस मामलें की छानबीन कर रही है।
सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच सहबाजगंज निवासी विजय सिंह ने दिए तहरीर में बताया गुरूवार रात साढे दस बजे घर के सामने रास्ते पर टहल रहा था।कुछ कार ने मुझे बुलाया।मैं पास गया तो वह कार में हमें कालेसर नदी के पार हाइवे पर ले गये। सोने की अंगूठी,ब्रासलेट,गले में पहना ओम,पास रखा साढ़े बारह हजार रूपया छीन लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी।कार से वहीं मुझे उतारकर वह फरार हो गये। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दिया है।















