डीएम, एसएसपी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का किए निरीक्षण।

डीएम, एसएसपी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का किए निरीक्षण।

 

गोरखपुर। चल रहा पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज बवलिया थाना शाहपुर में यूपी पुलिस परीक्षा केन्द्र का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । इस दौरान परीक्षा केन्द्र पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को सतर्क होकर ड्यूटी करने, सभी अभ्यर्थियों से भर्ती परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन कराने, परीक्षा केन्द्र के आस-पास यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने, अनावश्यक रूप से भीड़ को परीक्षा केन्द्र के आस-पास एकत्र न होने देने एवं परीक्षा को शांति पूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा परीक्षा केन्द्र के परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों व कण्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया ।

Previous articleधोखाधड़ी कर एटीएम बदलकर अपराध करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गुलरिहा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Next articleइल्म, ईमान और आला हज़रत’ पुस्तक का उलमा ने किया विमोचन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here