अपहरण के मामले में तीन गिरफ्तार।
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और अपहरण के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना दुधारा पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद एजाज निवासी रजगनपुर पचदेउरा, शहबाज पुत्र मोहम्मद हसन एवं असगर पुत्र मुसीर निवासी साफियाबाद थाना दुधारा को तिनहरी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। वादिनी ने 20 अगस्त को थाना दुधारा पर प्रार्थनापत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित कोर्ट में प्रस्तुत करके जेल भेज दिया।















