भैंस चराने गई किशोरी से दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज।

भैंस चराने गई किशोरी से दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज।

संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम गांव से बाहर भैंस चराने गई किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया है।

किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त को 14 वर्षीय बेटी शाम को भैंस चराने के लिए अकेले बाहर गई थी। जहां पर गांव का आरोपी किशन बेटी को बहला-

फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेटी को बाग में छोड़कर भाग गया।

शाम छह बजे बेटी वहां से घर आकर आपबीती बताई। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous articleसेंट्रल बैंक से दो संदिग्धों को दबोचा, पुलिस कर रही पूछताछ।
Next articleअजब – गजब झाड़-फूंक के बहाने कर्जदार बनाने का लगाया आरोप।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here