अजब – गजब झाड़-फूंक के बहाने कर्जदार बनाने का लगाया आरोप।

अजब – गजब झाड़-फूंक के बहाने कर्जदार बनाने का लगाया आरोप।

गोरखपुर 

चौरीचौरा क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला ने एक सोखा पर जाल में फंसाकर उसकी आबरू लूटने व उसके नाम पर कर्ज लेकर उसे बर्बाद करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि सोखा ने आधार कार्ड पर अपने को उसका पति बना दिया और फिर जालसाजी की। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला का कहना है कि उसके पति के मौत के बाद बच्चों के कम ध्यान देने से परेशान थी। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तंत्र-मंत्र विद्या में सफल होने का झांसा देकर अपनी पत्नी के सहयोग से दो साल तक शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान फर्जीवाड़ा करके उसकी जमीन बिकवा दी। महिला का कहना है कि उसके पति की मौत के बाद दोनों लड़के रोजी-रोजगार के लिए बाहर चले गए। घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके संपर्क में बगल के गांव का एक सोखा आया। फर्जी आधार कार्ड पर समूह व महाजनों से ब्याज पर ऋण लेकर उसे कर्जदार भी बना दिया। इस दौरान लड़कों को भड़का कर उनसे दूरी बनवा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous articleभैंस चराने गई किशोरी से दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज।
Next articleपुलिस की जीप पलटी महिला सिपाही की मौत तीन पुलिसकर्मी घायल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here