सेंट्रल बैंक से दो संदिग्धों को दबोचा, पुलिस कर रही पूछताछ।
संतकबीरनगर। शहर के समय माता मंदिर मेंहदावल बाईपास रोड स्थित सेंट्रल बैंक से दो संदिग्ध दबोचे गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी गोरखपुर जनपद के बताए जा रहे हैं। बैंक में संदिग्ध गतिविधि देखकर बैंक कर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दिए। मौके पर पहुंची पुलिस गोरखपुर के रहने वाल हैं संदिग्ध, कई एटीएम कार्ड बरामद दोनों आरोपी को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों को माने तो आरोपी के पास से कई एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस अभी उनके पूछताछ में जुटी हुई है और अभी कुछ भी बोलने से कतरा रही है।















