मुझसे बात नहीं करोगी तो तुम्हारे पिता को मार दूंगा गोली।

मुझसे बात नहीं करोगी तो तुम्हारे पिता को मार दूंगा गोली

गोरखपुर गोला। थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा मनबढ़ लड़की पर बात करने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर बोला- मुझसे बात नहीं करोगी तो तुम्हारे पिता को तमंचे से गोली मार दूंगा।

ग्रामीणों ने मनबढ़ की धुनाई की। फिर उससे तमंचा छीन लिया। लड़की के पिता की तहरीर पर गोला थाने में गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार मिश्रवली निवासी सिद्धार्थ दुबे पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया है कि रविवार रात करीब 8:30 बजे सिद्धार्थ दुबे बाइक से उनके घर आया और दरवाजे पर खड़ा होकर तमंचा लहराते हुए गाली देने लगा।

वह उनकी बेटी से बात कराने को कहने लगा। धमकी दी कि बेटी बात नहीं करेगी तो वह उन्हें तमंचे से गोली मार देगा।

Previous articleकाम की ख़बर हृदय संबंधी रोगों का होगा उपचार,एम्स में खुलेगी कैथ लैब।
Next articleसाहब ! साली दे रही जान से मारने की धमकी, पढ़ें पूरी खबर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here