गोरखपुर में यह अधिकारी हुए सम्मानित।
गोरखपुर पुलिस महानिदेशक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। वहीं सीओ कैंट अंशिका वर्मा, गुलरिहा थानेदार शशिभूषण राय व कैंट थाने में तैनात आरक्षी संजीत यादव को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया है। एसपी सिटी का चार्ज संभालने के बाद माफिया और जालसाजों पर लगाम लगाने का काम किया। आईपीएस अंशिका वर्मा ने सीओ कैंट का कार्यभार ग्रहण करते हुए कम समय से बड़े से बड़े मामलों का पर्दाफाश किया है।















