बीआरडी मेडिकल कॉलेज को 55. 45 करोड़ की सौगात
सीएम ने धात्री मदर मिल्क बैंक का किया शुभारंभ।
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 55.43 करोड़ की परियोजनाओं का सौगात दिया।
मुख्यमंत्री ने धात्री मदर मिल्क बैंक का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह परियोजनाएं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की स्वास्थ्य में मां की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके लिए सभी माताओं का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने स्तनपान जागरूकता की पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर लिक बैंक के परियोजना निदेशक डॉक्टर संतोष कीलेती, नेत्र सर्जन, समाजसेवी एवं मिल्क बैंक के सहयोगी डॉक्टर वाई सिंह, नोडल डॉक्टर अजीत, बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर भूपेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य डाक्टर आर के जयसवाल, महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह आदि लोग मौजूद रहे डॉ वाई सिंह ने बताया कि लिक बैंक सीएम के सहयोग से अन्य जिलों में भी खोलने की योजना है।















