नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार।
इस तरह की घटनाओं से लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। लेकिन लोग फिर भी झांसे में आ कर फस ही जाते हैं।
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र में तीन युवकों से रेलवे ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पने वाले क्षेत्र के सियारामपुर टोला कुदरिहा निवासी आरोपी शनिदयाल को गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जालसाज रेलवे का कर्मचारी बताकर गांव के ही युवकों को ठग लिया था। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित रुपये मांगने उसके घर गए तो जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया था। पुलिस धोखाधड़ी व धमकी का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।
रेलवे कर्मचारी बताकर लोगों से करता था ठगी।
2022 में खुद को रेलवे में कर्मचारी बताकर रेलवे ग्रुप डी में नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसके लिए आरोपी ने लवकुश, उसके गांव के रहने वाले सुरेंद्र निषाद व महराजगंज जिले के जंगल फरचंद अली निवासी संजय साहनी से 30 सितंबर 2022 से आठ जुलाई 2023 के बीच 15 लाख खाते में और 10 लाख नकद ले लिया।
काफी समय बीत जाने के बाद तीनों युवकों को नौकरी नहीं मिली तो जालसाज से रुपये वापस करने की बात कही। जिसपर उसने गाली गुप्ता देते हुए रुपये देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी थी।















