नगर पंचायतों में भाजपा के बागियों पर गिरी गाज
गोरखपुर। नगर निकाय चुनाव में
कुछ नगर पंचायतों के चेयरमैन पद पर भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के विरुद्ध कुछ पार्टी कार्यकर्ता बगावत कर मैदान में उतर गए तो कहीं अपने परिवार के सदस्यों को उतार दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी केएम मझवार ने बताया की ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश व क्षेत्रीय नेतृत्व की सहमति से उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कहा कि नेतृत्व के निर्णय के विरुद्ध कोई भी कार्य अनुशासनहीनता की परिधि में आता है।
कहीं खुद बने बागी, तो कहीं परिवार वालों को उतारा है मैदान में
इन लोगों पर कार्रवाई
पीपीगंज : गंगा जायसवाल
(निवर्तमान चेयरमैन)
पिपराइच हरिओम जायसवाल (पूर्व सभासद)
घघसरा: रामबचन चौरसिया व रवींद्र तिवारी
सहजनवा सुमन सिंह पत्नी नागेन्द्र सिंह (निवर्तमान चेयरमैन)
उनवल गोरखनाथ जायसवाल व मनोज निषाद
बड़हलगंज : कमलेश पटेल, रविकृष्ण अग्रवाल, संजय सोनी ।














