मर्सिडीज के उड़े परखच्चे… दूर जाकर गिरा इंजन, भयानक एक्सीडेंट में कैसे बाल-बाल बचे मंत्री नंदी के बेटे-बहू।
कन्नौज। बारिश के बीच तेज रफ्तार हादसे का सबब बन गई। मंगलवार शाम दिल्ली से लखनऊ जा रहे औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बेटे और बहू की मर्सिडीज कार कन्नौज और तिर्वा के कट पर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का इंजन निकलकर दूर जा गिरा। गनीमत रही एयरबैग खुल गए जिससे दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
_दिल्ली से लखनऊ जा रहे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बेटे और बहू की मर्सिडीज कार कन्नौज और तिर्वा के कट पर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का इंजन निकलकर दूर जा गिरा।















