गोरखपुर बीआरडी : महिला विभाग में जल्द शुरू होगी एक्स-रे की सुविधा।
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के महिला एवं प्रसूति विभाग में एक्सरे मशीन मिल गई है। लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति के बाद इसे इंस्टाल कराकर शुरू कराया जाएगा। इसके बाद चोटिल महिलाओं का यहीं एक्सरे हो सकेगा। यह सुविधा शुरू होने के बाद महिलाओं को भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में
एक्सरे के लिए लंबी कतार लगती है। किसी हादसे में चोटिल या किसी अन्य कारण से भी अगर गायनी विभाग में आई महिलाओं को एक्स-रे कराना होता है तो उन्हें लंबी कतार में लगकर इंतजार करना पड़ता है।
विभागाध्यक्ष डॉ. रूमा सरकार ने बताया कि महिलाओं को इलाज में सुविधा प्रदान करने की पूरी कोशिश की जा रही है।















