आरक्षी हरेश के साहसिक कार्य हेतु एसएसपी ने किया सम्मानित।
गोरखपुर। पुलिस कार्यालय पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली महिला को बचाने वाले पुलिस जवान को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र व 1000 नगद रुपए दे कर सम्मानित किया। पुलिस कार्यालय गोरखपुर परिसर में एक महिला द्वारा पारिवारिक सम्पत्ति के विवाद को लेकर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के स्कोर्ट ड्यूटी पर तैनात आरक्षी हरेश यादव द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए महिला को आत्मदाह करने से रोका गया । महिला को किसी प्रकार की कोई शारीरिक क्षति नहीं हुई है । आरक्षी हरेश यादव के साहसिक कार्य हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र व नगद 1000 रुपये से पुरस्कृत किया गया।















