15 से गोरखनाथ मंदिर में श्रीराम कथा
गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन सीएम योगी के सानिध्य में सोमवार 15 जुलाई से 21 जुलाई रविवार तक होगा। संत बालकदास कथा सुनाऐंगे। कथा की पूर्णाहुति के बाद गोरखनाथ मंदिर में 21 जुलाई को परंपरागत रूप से गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे और गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा निवेदित करने वालों को आशीर्वाद देंगे।
गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि सनातन
21 को गुरुपूर्णिमा के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद
हिंदू धर्म की गौरवपूर्ण परंपरा में गुरु की महिमा आदिकाल से रही है। उन्होंने बताया कि दिग्विजयनाथ समृति सभागार में प्रस्तावित कथा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजक मंडल ने इसके लिए लोगों को जिम्मेदार सौंपी है। श्रीराम कथा का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।
मुख्य यजमान खजनी के बैजनाथ जायसवाल व समाजसेवी उमेश अग्रहरि होंगे।















