यात्रीगण कृपया ध्यान दें गोरखपुर होकर जाएगी बाबाधाम स्पेशल

यात्रीगण कृपया ध्यान दें गोरखपुर होकर जाएगी बाबाधाम स्पेशल।
गोरखपुर। सावन में बाबा बैजनाथ धाम का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेल प्रशासन ने बाबा धाम स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 19 जुलाई से बढ़नी स्टेशन से चलकर गोरखपुर के रास्ते बाबा बैजनाथ धाम देवघर तक जाएगी। ट्रेन में 20 कोच लगाए जाएंगे और इसे एक महीने तक चलाने की योजना है।
रेल प्रशासन ने ट्रेन चलाने का शेड्यूल भी तैयार कर लिया है। प्रस्ताव के मुताबिक, बाबाधाम स्पेशल ट्रेन बढ़नी से 19 जुलाई की शाम चार बजे चलेगी और गोरखपुर रात आठ बजे पहुंचेगी। यहां करीब 10 मिनट ट्रेन रुकेगी और चौरीचौरा, देवरिया सदर, भटनी, मैरवा, सिवान, एकमा, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय,
19 जुलाई से एक महीने तक चलाने का प्रस्ताव, ट्रेन में लगेंगे 20 कोच
सुल्तानगंज होते हुए दूसरे दिन दोपहर 2.00 बजे देवघर पहुंचेगी। देवघर में एक घंटे बाद यही ट्रेन अपराह्न तीन बजे रवाना हो जाएगी और दूसरे दिन सुबह नौ बजे गोरखपुर और एक बजे बढ़नी पहुंचेगी। ट्रेन में 10-10 कोच स्लीपर व सामान्य श्रेणी के लगाए जाएंगे। ट्रेन के प्रस्तावित शेड्यूल को अंतिम रूप देकर जल्द ही टिकट की बुकिंग भी शुरू की जाएगी।
Previous articleकिसानों के लिए अच्छी खबर है सब्जी की खेती की सिंचाई पर 90 फीसदी तक अनुदान।
Next articleएक पौध मां के नाम , पौधारोपण का लक्ष्य पूरा करें विभाग_ मंडलायुक्त।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here