किसानों के लिए अच्छी खबर है सब्जी की खेती की सिंचाई पर 90 फीसदी तक अनुदान।
संतकबीरनगर। उद्यान विभाग की तरफ से किसानों को फल और सब्जी की खेती की सिंचाई पर लगने वाले ड्रिप मशीन पर 90 फीसदी तक अनुदान मिलेगा। विभाग आम, लीची, केला, पपीता, अमरूद और सब्जी की खेती को बढ़ावा दे रहा है। इसके लि किसानों को ड्रिप सिंचाई और मिनी स्प्रिंकलर पर 90 फीसदी अनुदान दिया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में फलों और सब्जी की खेती करने पर किसानो को अनुदान दिया जाएगा। वहीं ड्राप मोर क्रॉप माइक्रोइरीगेशन योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में ड्रिप सिंचाई मिनी स्प्रिंकलर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
इस मे लघु सीमांत किसानों को 90 व अन्य कृषकों को 80 फीसद तक अनुदान दिया जाएगा। खेती के दौरान सिंचाई के लिए ड्रिप मशीन की खरीद पर 90 फीसदी अनुदान है। इस मशीन को लगाने से पानी की बर्बादी कम होती है और खेती अच्छी तरह से होती है। एक हेक्टेयर में डेढ़ लाख का खर्च आता है।















