जाम की समस्या ना हो शहर में इसके लिए चला विशेष अभियान साथ ही लोगों को किया गया जागरूक
संतकबीरनगर,…
यातायात पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर मेहदावल बाईपास से गोला पुलिस चौकी तक अतिक्रमण हटवाया। जाम से शहर को मुक्त रखने के लिए सभी को नियमों का पालन करने की नसीहत दी। इसके साथ ही यातायात नियमों के बारे में भी जागरूक किया।
सीओ यातायात केशवनाथ के पर्यवेक्षण में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए एसओ महिला थाना सरोज शर्मा, टीएस आई परमहंस अपनी टीम के साथ मेहदावल बाईपास पर इकडा हुए। उसके बाद मेहदावल बाईपास से बरदहिया पुलिस चौकी, मुखलिसपुर तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, गोला पुलिस चौकी तक फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले को हटवाया।
नियमों को के अनुपालन में दी जानकारी।
अनियमित तरीके से किए गए वाहन पार्किंग, वाहन स्टैंड द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया। टीएसआई ने आम जनमानस को यातायात जागरूकता के नियमों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठाएं, बिना नंबर प्लेट लगी वाहन न चलाए। नशे की हालत में गाड़ी कतई न चलाएं।
अतिक्रमण हटाने के दौरान मौजूद रहे अधिकारी।

वाहन को ओवर स्पीड से न’ चलाने के साथ लोगों से अपील भी किया कि वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी करें। साथ ही अभिवावकों को बताया गया कि नाबालिग को वाहन चलाने के लिए न दें। इस दौरान चौकी इंचार्ज गोला मनीष जायसवाल और यातायात पुलिस कर्मी व नगर पालिका की टीम मौजूद रही।















